फुरकान अंसारी।
हरिद्वार । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के कुशल नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.06.26 को गस्त/चैकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड के पास से आरोपित द्वारा वाहन बलिनो कार में से 480 टैबलेट व 1200 कैप्सूल बरामद करते हुये पकडा गया ।
आरोपित इस्लाम व सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि सिडकुल में मेडिकल स्टोर है, सिडकुल क्षेत्र में मजदूर इंजेक्शन की काफी मांग करते है, जिस कारण हमने लालच में नशीले दवाईयों का काम करने लगे, जिस सम्बन्ध में कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नशीले कैप्शूल/टैबलेट बेचने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है । पुलिस टीम
1- उ0नि0 विकास रावत
2- कानि.वीरेन्द्र सिंह
3- कानि. सतेन्द्र चौधरी
4- कानि. बलवन्त सिंह।


