फुरकान अंसारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों आपसी मारपीट व झगडा हो गया था, जिस सम्बन्ध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर अभियोग पंजीकृत कराये गये हैं।

 

गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव किया गया था आज दिनांक 30-6-2026 को शान्ति एंव कानून व्यवस्था को बनाये रखने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही हेतु रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी हरिद्वार के नेतृत्व पुलिस टीम को लेकर व ड्रोन कैमरा साथ लेकर ग्राम बोडाहेडी में गये थे जहाँ पर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों को अपने छतों से ईट पत्थर तत्काल हटाने के लिये निर्देशित किया गया हिदायत दी गई कि अपने छतों पर अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर ना रखें अन्य़था आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।  

 

इसी क्रम में बोडाहेडी गांव आपसी बयानबाजी व लडाई झगडा कर रहे प्रथम पक्ष गुलजार आदि व दितीय पक्ष असगर आदि को पुलिस कर्म0 गण के द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने इन व्यक्तियों के द्वारा लड़ झगडकर कोई संगीन घटना कारित कर देने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत आरोपियों के विरुद 170,135,126 बीएनएसएस में कार्यवाही की गई।

*पुलिस टीम*

1- रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी हरिद्वार

2-व0उ0नि0 उपेन्द्र सिह

3- उ0नि0 बबलू चौहान

4- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर 

5- कां राकेश नेगी

6-का0 नाराय़ण

7-कानि जितेन्द्र पुण्डीर 

8- का0 रविन्द्र।

Share.
Leave A Reply