फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 29 जून। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने आपसी विवाद और मारपीट कर क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को मोहल्ला अहबावनगर, ज्वालापुर में कुछ लोगों के बीच विवाद और झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान एवं कांस्टेबल मदन पाल शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply