लोकेश कुमार 

 

लक्सर। लक्सर तहसील में अधिवक्ताओं ने नए अधिवक्ता संघ लक्सर का गठन कर तीसरे अधिवक्ता संगठन की घोषणा की है। अब तक तहसील में दो अधिवक्ता संगठन सक्रिय थे, लेकिन अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति से आयोजित बैठक में नए संगठन का गठन किया गया।

 

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सेठपाल सिंह को अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिपाल चौहान को सचिव चुना गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक कार्यों में सहयोग तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करेगा। वहीं सचिव ऋषिपाल चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि नए संगठन के गठन से अधिवक्ताओं को एक मजबूत मंच मिलेगा, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की।

 

बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Share.
Leave A Reply