फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,17/06/2026। प्रेस क्लब हरिद्वार ग्रामीण की टीम ने क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान को सम्मानित कर उनके सामाजिक जनहित एवं विकास कार्यों की सराहना की। प्रेस क्लब ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान ने प्रेस क्लब ग्रामीण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ग्रामीण क्षेत्र की आवाज बनकर समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य कर रहा है।जयंत चौहान ने प्रेस क्लब ग्रामीण की उन्नति विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन निरंतर निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता करता रहे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाना पत्रकारों का सबसे बड़ा दायित्व है। प्रेस क्लब ग्रामीण के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और सहयोग समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। उन्होंने जयंत चौहान के जनसेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुजम्मिल खान, महासचिव अरशद अली, उपाध्यक्ष महबूब, सचिव आशू, उपसचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष नसीम, उपकोषाध्यक्ष अशरफ खान, मीडिया प्रभारी शौकीन, सोशल मीडिया प्रभारी सलमान और प्रचार मंत्री जीशान अहमद मौजूद रहे


