ज्वालापुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी को दबोचा
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 10 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ज्वालापुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, 9 जून की रात ज्वालापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर पुल तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जॉनी उर्फ कला पुत्र दिनेश, निवासी वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 438/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
एक अवैध चाकू
आरोपी का आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 547/2024, धारा 309(4), 317(2), 3(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट
मुकदमा संख्या 281/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
मुकदमा संख्या 794/2023, धारा 392, 411, 34 आईपीसी
पुलिस टीम में शामिल
कांस्टेबल दिनेश कुमार,
कांस्टेबल अंकुर चौधरी।
ज्वालापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


