फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,10 जून 2026।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार में गंगा पूजन कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री रविन्द्र पुरी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण एवं संरक्षण के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, वे अभूतपूर्व और अकल्पनीय हैं। संत समाज प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करता है।

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज वे केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री नितिन गौतम जी तथा गंगा सभा के महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ जी ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके गौरवशाली कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में भारत न केवल सुरक्षित हुआ है, बल्कि विज्ञान, तकनीक, रक्षा एवं अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद मुकुल पराशर, विदित शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, उज्ज्वल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, विश्वास शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply