फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,09/06/2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 09 जून 2026 को हरिलोक तिराहा ज्वालापुर बाईपास क्षेत्र में चार व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है तथा सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल:
– अपर उप निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव
– हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित
– हेड कांस्टेबल संजीव राठी
– कांस्टेबल रवि कुमार
– कांस्टेबल अरुण कोटनाला रहे।


