महत्वपूर्ण सूचना – विधानसभा मतदाता सूची सत्यापन एवं अपडेट प्रक्रिया,नोट – वर्ष 2003 में हरिद्वार विधानसभा का क्रमांक 26 था। वर्तमान में मतदाता सूची के सत्यापन एवं नाम अपडेट की प्रक्रिया वर्ष 2003 की निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के आधार पर की जा रही है।
वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार यह निर्धारित किया जा रहा है कि किस बूथ में कौन-सा क्षेत्र, मोहल्ला या वार्ड शामिल था। इसी आधार पर मतदाता सूची का सत्यापन और अपडेट किया जाएगा।
👉 जिन नागरिकों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मौजूद है, उनका नाम वर्तमान वोटर लिस्ट में अपडेट करने की प्रक्रिया आसान होगी।
👉 यदि किसी व्यक्ति का नाम वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है, तो उसके माता-पिता के नाम एवं पुराने रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी सत्यापित की जाएगी।
👉 यदि किसी कारणवश माता-पिता का नाम भी पुरानी मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित व्यक्ति को फॉर्म-6 भरना होगा। इसकी पूरी जानकारी एवं सहायता संबंधित BLO (Booth Level Officer) द्वारा दी जाएगी।
जो लोग आज भी अपने पुराने मोहल्ले, पुश्तैनी घर या पुराने पते पर रह रहे हैं, वे BLO से संपर्क कर आसानी से पता कर सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी देखी जा सकती है।
वहीं जिन लोगों ने अपना मकान बदल लिया है, नया घर ले लिया है या किसी अन्य क्षेत्र में शिफ्ट हो गए हैं, उनसे BLO वर्ष 2003 का पुराना पता, बूथ नंबर, वोटर लिस्ट क्रमांक तथा उस समय की निवास संबंधी जानकारी मांग सकते हैं। इसलिए पुराने वोटर कार्ड, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखें।
मतदाता सूची में नाम सही होना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। इसलिए BLO का सहयोग करें और मांगी गई जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराएं।
आवश्यक दस्तावेज अपने पास तैयार रखें –
दो• पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार कार्ड
• पुराने वोटर कार्ड की प्रति (यदि उपलब्ध हो)
• पुराने पते से संबंधित दस्तावेज
• परिवार के सदस्यों की वोटर लिस्ट जानकारी
📄 उत्तराखण्ड राज्य की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं मतदेय स्थलों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची (PDF) निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है – यह सोशल मीडिया द्वारा जानकारी ली गई है। सही जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ले -https://ceo.uk.gov.in
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि मतदान सूची सत्यापन कार्य में सहयोग करें ताकि आपका नाम सही विधानसभा एवं सही बूथ में दर्ज हो सके।


