फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 6 जून 2026।उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश सिंह मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वानंद घाट के ठीक सामने एक बस में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस बल एवं जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर शीघ्र काबू पा लिया तथा कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। प्रशासन के अनुसार घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए थे।
बताया गया कि बस हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।


