फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 01 जून 2026। जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से आ रही एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में कुल 25 यात्री घायल हुए हैं। वहीं, एक घायल महिला यात्री की चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई।

प्रशासन द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Share.
Leave A Reply