फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,26 मई 2026। हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत Kotwali Shyampur Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.110 किलोग्राम अवैध भांग पत्ती (गांजा) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को चंडीघाट नहर पटरी के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सीट के पास रखे प्लास्टिक के कट्टे की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लालच में भांग पत्ती बेचने का काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, प्रभारी चौकी चंडीघाट
कांस्टेबल अनिल रावत
कांस्टेबल राजवीर सिंह की कार्रवाई।


