(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,25/05/2026। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उद्यमी मित्रों के निमंत्रण पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास, रोजगार सृजन और बेहतर औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

राजीव शर्मा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से मुलाकात कर उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को विस्तार से रखा था। मुख्यमंत्री द्वारा इन विषयों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई, जिसके लिए बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान करना और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा तथा बेहतर औद्योगिक वातावरण को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान उद्यमियों ने अपने सुझाव भी साझा किए।

बैठक में रोहित भाटिया (ओम्बायोमेडिक प्राइवेट लिमिटेड), अमित त्यागी (सैफ्रन लेबल प्रिंट्स), मनोज पुंडीर (श्री रक्षा इंडस्ट्रीज), निखिल गोयल (न्यूप्योर प्राइवेट लिमिटेड), देवेंद्र शर्मा (महाप्रबंधक, सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड), विनय शर्मा (बालाजी पैकेजिंग), अनित मिश्रा (शारदा पॉलीमेकर), ऋषभ अग्रवाल (दुर्गा पॉली प्लास्टिक), वसु शर्मा (ग्लो अप लाइटिंग), राकेश त्यागी (क्रिएटिव प्राइवेट लिमिटेड), अशोक शर्मा (कार्तिक एंटरप्राइजेज), सी.एस. वर्मा (प्रिंट्स पाइप एंड फिटिंग लिमिटेड) तथा संजीव गुप्ता (होटल गार्डेनिया एवं गार्डेन व्यू) सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply