(फुरकान अंसारी)

 हरिद्वार, 25 मई 2026। ईद-उल-जुहा (बकरीद) से पूर्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश को ज्वालापुर पुलिस ने नाकाम करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 24 मई 2026 की शाम ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि काका चिकन ढाबा, ज्वालापुर में कुछ युवकों के बीच मारपीट और विवाद हुआ है। सूचना में यह भी बताया गया कि एक युवक के पास तमंचा है तथा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रकरण में पीड़ित कार्तिक शुक्ला पुत्र बंटी शुक्ला निवासी आर्यनगर चौक, ज्वालापुर की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध मु0अ0सं0-417/2026 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वालापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वीर गोस्वामी पुत्र सुनील गोस्वामी निवासी जोगिया मंडी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को काका चिकन ढाबा, ज्वालापुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चिकन खाने ज्वालापुर आया था, जहां कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसने डराने के उद्देश्य से तमंचा लहराया था।

ज्वालापुर पुलिस द्वारा मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा।

पुलिस टीम में 

उ0नि0 रविन्द्र जोशी

का0 838 अमित गौड़

का0 474 राजेश बिष्ट की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply