(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। आज दिनांक 24 मई 2025 को दोपहर करीब 3:15 बजे विष्णु घाट, हरिद्वार में सरस्वती पत्नी रोहित (उम्र 30 वर्ष), निवासी हरियाणा टापू पंतद्वीप पार्किंग, गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गईं। मौके पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
बचाव दल में उप निरीक्षक इखलाक मलिक, एचसी रवि वालिया, एचसी चंद्रमोहन, कांस्टेबल महावीर बिष्ट एवं कांस्टेबल दिलीप सिंह शामिल रहे।
Add A Comment


