(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा एवं जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 19 मई 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गाढ़ोवाली कब्रिस्तान पीएसी रोड, ज्वालापुर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 54 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर, नूर बाग के निकट, सुभाष नगर रोड, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल
कांस्टेबल आलोक नेगी
कांस्टेबल कपिल गोला रहे।


