फुरकान अंसारी,20/05/2026।
हरिद्वार पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में Kotwali Khanpur पुलिस ने 474 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 20 मई 2026 को खानपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बालावाली चौकी बैरियर से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी परमजीत सिंह उर्फ नछत्तर पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम मीरापुर सीकरी थाना हेमपुर जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी अब्दीपुर थाना खानपुर, हरिद्वार को एक ऑल्टो कार में अवैध डोडा चूरा ले जाते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 474 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही डोडा चूरा परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी कब्जे में लिया गया ह
पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह
कांस्टेबल तरेपन सिंह
होमगार्ड सुंदर लाल कार्रवाई।


