(फुरकान अंसारी)18/05/2026।

हरिद्वार पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में जनपद हरिद्वार में तैनात डीएसपी नताशा सिंह के सीआईडी देहरादून स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने डीएसपी नताशा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि नताशा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना, संवेदनशील पुलिसिंग एवं प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए विभागीय कार्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नताशा सिंह को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share.
Leave A Reply