(फुरकान अंसारी)18/05/2026।

हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2016 के चर्चित “लंढौरा बवाल” मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा गठित पुलिस टीमों ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान

उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल

कांस्टेबल सिकन्दर

कांस्टेबल विक्रान्त रहे।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply