एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार जारी है अभियान
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार पुलिस द्वारा मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए आमजन के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल तैयार किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 13 मई 2026 को कोतवाली मंगलौर पुलिस एवं सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने मंगलौर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹78 लाख आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर
उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल
अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, सीआईयू रुड़की
हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह
हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, सीआईयू रुड़की
कांस्टेबल राहुल नेगी, सीआईयू रुड़की
कांस्टेबल रविंद्र खत्री
कांस्टेबल मनीष
कांस्टेबल महिपाल सिंह, सीआईयू रुड़की
कांस्टेबल अजय काला, सीआईयू रुड़की।


