(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 13 मई 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं कोतवाली प्रभारियों को अवैध देशी/अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा तथा जुआ-सट्टा आदि के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 12 मई 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जाटलेश्वर मंदिर के निकट पुल जटवाड़ा क्षेत्र से आरोपी सुरेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी घास मंडी, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग मार्का बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में
कांस्टेबल मनोज डोभाल
कांस्टेबल दिनेश कुमार की कार्रवाई।


