(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,09-05-2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09-05-2026 को चौकी प्रभारी मायापुर मय हमराही पुलिस बल के साथ शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट क्षेत्र में चेकिंग, होटल-ढाबों एवं धर्मशालाओं की निगरानी तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे।

इस दौरान पुलिस टीम ने देखा कि शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर रेलवे गेट के सामने दो पक्ष आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा थे।

पास जाकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों की महिलाएं आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में विवाद कर रही थीं तथा गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो गई थीं।

शांति भंग एवं संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों की 07 महिलाओं को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपितों का विवरण

महिला निवासी हाल पता, केबिन केयर रोशनाबाद, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। मूल निवासी ग्राम कलसिया, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

महिला निवासी हाल झुग्गी-झोपड़ी, रोडीबेलवाला, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार। मूल निवासी सराय रोहिल्ला, दिल्ली।

महिला निवासी हाल कटहरा बाजार, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार। मूल निवासी लोनी, गाजियाबाद।

महिला निवासी हाल नियर केनरा बैंक, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार। मूल निवासी ग्राम ऊझा, पानीपत, हरियाणा।

महिला निवासी केनरा बैंक, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार। मूल निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़।

महिला निवासी झुग्गी-झोपड़ी, दुबग्गा, लखनऊ।

महिला निवासी हाल, कटहरा बाजार, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार। मूल निवासी निमसार, थाना टड़ियावां, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश।

पुलिस टी में 

उ0नि0 ऋषिकांत पतवाल

म0उ0नि0 अनीता शर्मा

म0उ0नि0 निशा सिंह

म0हे0का0 शारदा राठी

म0का0 शोभा

म0का0 अनीता थापा

म0का0 मुन्नी राणा

का0 आनंद तोमर

का0 परविंदर सिंह

का0 वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply