(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 9 मई 2026।हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” एवं “नशा मुक्त देवभूमि-2026” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 115 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 08 मई 2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अब्दाल बस्ती क्षेत्र से शुभम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्वयं हाथ से मलकर तथा नशा करने वाले लोगों से चरस इकट्ठा करता था। बाद में वह इसे अधिक दामों पर कलियर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों एवं नशा करने वालों को बेचकर अपना खर्च चलाता था।
आरोपी मजदूरी का कार्य करता है तथा अपनी नशे की लत और व्यक्तिगत खर्चों की पूर्ति के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया।
मुकदमा दर्ज
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 95/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपी का विवरण
शुभम पुत्र राधेश्याम
निवासी – ग्राम इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
उम्र – 22 वर्ष
बरामदगी
115 ग्राम अवैध चरस
अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य – करीब 50 हजार रुपये
पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
उपनिरीक्षक शहजाद अली
हेड कांस्टेबल बबलू कुमार
हेड कांस्टेबल विकास कुमार।
Add A Comment


