(फुरकान अंसारी)8 मई 2026।
हरिद्वार पुलिस के एसएसपी ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया।
एसएसपी ने कहा कि परेड पुलिस फोर्स के अनुशासन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह सभी जवानों के लिए आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों की ट्रेनिंग का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परेड में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने अधिकारियों और प्रशिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जवानों को “बेस्ट कैडेट” बनाने की दिशा में पूरी मेहनत और योगदान दिया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारी परेड एवं प्रशिक्षण का भौतिक निरीक्षण करेंगे।
परेड के उपरांत एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मोटर परिवहन शाखा के निरीक्षण में जनपद को आवंटित नए बोलेरो वाहन की पूजा-अर्चना की गई और उसे राजकीय कार्य हेतु रवाना किया गया।


