(फुरकान अंसारी)8 मई 2026।
हरिद्वार पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई एक बार फिर रंग लाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh द्वारा जनपद पुलिस को नाबालिगों, महिला अपराधों एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में Kotwali Shyampur Police ने तत्परता दिखाते हुए एक मूक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 को थाना श्यामपुर पुलिस गश्त एवं चेकिंग पर थी। इसी दौरान बाहरपीली क्षेत्र के पास एक युवक लावारिस अवस्था में घूमता मिला, जो बोलने में असमर्थ तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित थाना पहुंचाया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, जिला एवं प्रदेश स्तर पर खोये हुए बालक-बालिकाओं से संबंधित माध्यमों पर जानकारी प्रसारित की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि मात्र तीन घंटे के भीतर युवक के भाई की पहचान राज नारायण यादव पुत्र स्वर्गीय रामविलास यादव निवासी ग्राम बिहरानी, पोस्ट मच्छी, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा, बिहार के रूप में हुई।
पूछताछ में युवक की पहचान नितीश कुमार पुत्र साधु यादव निवासी ग्राम बिहरानी, पोस्ट मच्छी, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा, बिहार, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई, जो पिछले चार माह से लापता था।
अपने खोए हुए भाई को सकुशल देखकर राज नारायण यादव भावुक हो उठे। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद थाना श्यामपुर पुलिस ने नितीश कुमार को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की त्वरित एवं सहृदय कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने परिजनों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं व्यक्तियों का अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह भी दी।
पुलिस टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत
अपर उपनिरीक्षक दरम्यान सिंह
हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह
कांस्टेबल अजय चौहान
होमगार्ड अंकित रावत शामिल रहे।


