(फुरकान अंसारी)
रुड़की। भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 मई 2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील, निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर (जनपद हरिद्वार) ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया कि चार व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 दर्ज कर जांच शुरू की, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला को सौंपी गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 04 मई 2026 को कलियर रोड नहर पटरी स्थित गुमटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ (22 वर्ष) पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बरला, मुजफ्फरनगर (हाल निवासी ग्राम तेलीवाला, थाना गंगनहर, रुड़की) तथा साकिब (20 वर्ष) पुत्र रियाजुल, निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK17 R-8724, स्प्लेंडर) बरामद की गई है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला, हेड कांस्टेबल वीरेश खत्री, नूर अहमद, कमल तथा कांस्टेबल इतेन्द्र ध्यानी और शूरवीर।


