नाबालिग बालिका को 8 घंटे में सकुशल बरामद, मां-बेटे पर पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, कनखल। कनखल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को महज 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शादी का झांसा देकर बालिका को अपने साथ ले जाने वाले मां-बेटे को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को कनखल निवासी एक व्यक्ति ने थाना कनखल में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर थाना कनखल में मुकदमा संख्या 150/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि एक महिला और युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे तथा उसकी शादी कराने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिका की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने कनखल पुलिस का आभार जताया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर

अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी

हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह

कांस्टेबल प्रबल चौहान

महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा ।

Share.
Leave A Reply