(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी विवाद को लेकर मारपीट करने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 की शाम निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर में दो पक्षों के बीच झुग्गी-झोपड़ी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस द्वारा पहले भी दोनों पक्षों को समझाया गया था, लेकिन दोबारा विवाद बढ़ने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए आरोपितों में कुलदीप, संदीप, दीपक, धर्मेन्द्र, जीतू और रंजीत शामिल हैं। सभी आरोपी निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर, रानीपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, वीर सिंह और संजय बलूनी शामिल रहे।


