फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। आरोप है कि वायरल वीडियो में मुस्लिम समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
भीम आर्मी के राजस्थान और मध्य प्रदेश प्रभारी सुलेमान भट्ट अपनी टीम के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
सुलेमान भट्ट ने कहा, “देश में सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान होना चाहिए। किसी भी वर्ग के खिलाफ नफरत फैलाने वाले बयान सामाजिक एकता को कमजोर करते हैं। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करे।”
उन्होंने यह भी कहा कि कानून सभी के लिए समान है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस दौरान मुस्तफा रमजानी साबिर ठेकेदार इरफान ठेकेदार  फुरकान ठेकेदार  अली नवाज एआइएमआइएम मेहरबान जुल्ककर दीपक शिवम सागर सोनू आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply