फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार /भगवानपुर, 02 मई 2026।हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को ग्राम शाहपुर और मंडावर क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवकों ने चलते रास्ते में उनके मोबाइल फोन झपट लिए। इस संबंध में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 182/26 और 183/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ स्थानीय मुखबिरों से जानकारी एकत्र की और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सफलता तब मिली जब खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से शिकायतकर्ताओं के मोबाइल फोन के अलावा अन्य 10 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुल उर्फ अंकुर (26 वर्ष) और गुलशन (27 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुलशन का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

अंकुल उर्फ अंकुर पुत्र सोमपाल, निवासी रायपुर, थाना सदर, जिला यमुनानगर (हरियाणा), हाल निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर

गुलशन पुत्र राजकुमार, निवासी रायपुर, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार

बरामदगी:

12 मोबाइल फोन

स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक बालम सिंह, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल गीतम सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल रविंद्र राणा और कांस्टेबल संजय नेगी।

Share.
Leave A Reply