फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी किए गए ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन बरामद कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम IMC चौक के पास आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास, थाना बंडा, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने बीती रात झंडा चौक रोशनाबाद क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी किया था। सुबह होने पर वाहन को झाड़ियों में छिपा दिया और रात में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा संख्या UK08-TB-2534 बरामद किया। बरामद वाहन का चेसिस नंबर MIYDECB08H25K0331 है, जो थाना सिडकुल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दुर्गेश पुत्र राजकुमार
निवासी ग्राम सिगापुर खास, थाना बंडा, जनपद शाहजहांपुर
हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
एक चोरी का ई-रिक्शा (UK08-TB-2534)
चेसिस नंबर: MIYDECB08H25K0331
पुलिस टीम
एसओ अजय शाह
उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान
कांस्टेबल नरेंद्र चौहान
कांस्टेबल तनवीर अली की कार्रवाई।


