फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार, 27 अप्रैल 2026। अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ज्वालापुर हरिद्वार एवं रुड़की में Punjab National Bank के मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा एक दिवसीय एमएसएमई मेले (पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान कार्यालय से पहुंचे महाप्रबंधक Kaushik Chattopadhyay ने विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर बैंक की ओर से एमएसएमई क्षेत्र के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे एमएसएमई प्राइम प्लस, जीएसटी एक्सप्रेस एवं पीएनबी ग्रोथ प्लस की जानकारी इच्छुक ग्राहकों को दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऐसे ऋण मेले देशभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को सरल वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त ऋण आवेदनों पर आकर्षक ब्याज दरों एवं अनुकूलित वित्तीय समाधानों की सुविधा प्रदान की गई। मेले में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लेकर बैंकिंग योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और ऋण आवेदन किए।
आउटरीच कार्यक्रम में कुल 129 करोड़ रुपये की लीड जनरेट हुई, जबकि लगभग 33.25 करोड़ रुपये के ऋणों के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर हरिद्वार मंडल के मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश कुमार, एमसीसी प्रमुख अंकुर चौधरी, पीएलपी प्रमुख श्रीमती दैछिन पालमों सहित विभिन्न शाखाओं से आए प्रबंधक, अधिकारी एवं हरिद्वार के प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।


