फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी क्षेत्र में अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 भैंसा-बुग्गियों को जब्त किया।

पुलिस टीम ने टिहरी विस्थापित नदी रपटे क्षेत्र में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नदी से अवैध रूप से रेत और बजरी निकालते हुए कुल 7 भैंसा-बुग्गियां पकड़ी गईं। पुलिस ने सभी बुग्गियों को कब्जे में लेकर संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अवैध खनन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी

हेड कांस्टेबल जगदेव सिंह

कांस्टेबल बीरेंद्र

कांस्टेबल विजयपाल

कांस्टेबल गिरीन्द्रि।

रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Share.
Leave A Reply