फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार में गैरइरादतन हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला निर्मला छावनी क्षेत्र का है, जहां आपसी विवाद में ईंट लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को निर्मला छावनी निवासी दीपक सक्सेना का पड़ोसी सौरभ कौरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान सौरभ ने कथित रूप से ईंट से हमला कर दिया, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपी सौरभ कौरी को हिलवाई पास रोड स्थित जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने विवाद के दौरान गुस्से में ईंट मारने की बात स्वीकार की।
पुलिस आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
आरोपी का परिचय
सौरभ कौरी पुत्र रामदास कौरी, निवासी निर्मला छावनी, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल सौरभ नौटियाल शामिल रहे।


