फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ₹5000 के इनामी गौ तस्कर और एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने 20 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने एक इनामी आरोपी और एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र रफीक निवासी ऐथल, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई, जो गौकशी के मामले में ₹5000 का इनामी था। वहीं, दूसरा आरोपी जब्बार पुत्र जरीफ निवासी ग्राम बौडाहेड़ी, थाना पथरी, हरिद्वार है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, शहजाद के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 में गोवंश अधिनियम की धाराओं 3/5/11 के तहत मामला दर्ज है। वहीं जब्बार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 में गैंगस्टर अधिनियम की धाराओं 2/3 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर कांस्टेबल राकेश नेगी कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल नवीन कुमार की कार्रवाई।


