हरिद्वार।फायर स्टेशन रुड़की । समय: 11:30 बजे फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर सागर पेपर मिल में वेस्ट पेपर में लगी आग को फैलने से रोकते हुए मोटर फायर इंजनों से होज पाइप बिछाकर पंपिंग के माध्यम से कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
आग की घटना में वेस्ट पेपर एवं गत्ते आदि जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इस अग्निकांड में फायर यूनिट मंगलौर ने भी सहयोग किया। आग से लाखों रुपये मूल्य का वेस्ट पेपर जलने का अनुमान है। कंपनी के प्रबंधक मौके पर मौजूद रहे।
घटनास्थल पर
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की – उदयवीर सिंह यादव
लीडिंग फायरमैन – भगवती प्रसाद
चालक – विपिन सिंह तोमर
फायरमैन – जगवीर सिंह
फायरमैन – रविन्द्र सिंह
फायरमैन – सुनील सिंह टीम पहुंची।


