फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 20 अप्रैल 2026 को चेकिंग के समय वेदाग्रीन वेडिंग प्वाइंट, विलकेश्वर मंदिर के पास से एक आरोपी को 10.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी:
10.35 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार आरोपी:
श्याम गुप्ता पुत्र गंगा राम गुप्ता, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में
उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल
उ0नि0 दिनेश कुमार
कांस्टेबल सीपी जसवीर
कांस्टेबल हरवीर (CIU हरिद्वार)
कांस्टेबल उमेश (CIU) की कार्रवाई।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
Add A Comment


