पेट्रोल की कालाबाजारी करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद।

फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों, रसायन पदार्थों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19.04.2026 को गश्त/चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, श्यामपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को पेट्रोल की कालाबाजारी/तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का नाम व पता

प्रकाश सिंह पुत्र स्व. श्री सोहन सिंह

निवासी – लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

03 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम

कुल 140 लीटर पेट्रोल

पुलिस टीम में 

उपनिरीक्षक दरम्यान सिंह

कांस्टेबल मनमोहन सैनी की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply