फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है, जो सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि पतराम हवेली होटल में एक व्यक्ति होटल कर्मचारियों तथा आने-जाने वाले लोगों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

मौके पर पाया गया कि अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान, निवासी ग्राम जसाला, थाना कांदला, जिला शामली (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल हरिद्वार, लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था और आक्रामक व्यवहार करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।

पुलिस टीम द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस के साथ भी अभद्रता करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा और स्थिति को और बिगाड़ने लगा। हालात को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में 

उपनिरीक्षक शमशेर अली

कांस्टेबल चन्दन सिंह

कांस्टेबल शाह आलम की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply