फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार, 16 अप्रैल 2026। गुरुकुल वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, कन्या गुरुकुल हरिद्वार के डॉ. विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक शैक्षिक दल ने ग्राम जमालपुर कलां का शैक्षिक भ्रमण किया।
इस दौरान दल ने गाँव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीण परिवेश, स्वच्छता व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।
भ्रमण के उपरांत दल ने ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं तथा स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर कन्या गुरुकुल हरिद्वार से रोहित कुमार गोयल सहित अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी दल के साथ उपस्थित रहे।


