फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। दिनांक 11.04.2026 को वादी शहजाद अंसारी पुत्र उमरदाज अंसारी, निवासी मौहल्ला चौहनान कस्सावान, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा ऑनलाइन E-FIR के माध्यम से सूचना दी गई कि 10.04.2026 को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं0 UK 08 BB 3584) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
प्रकरण में कोतवाली रानीपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 114/26 दर्ज किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए 12.04.2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शादी समारोह में लोगों की व्यस्तता का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ज्वालापुर ले जा रहा था।
पुलिस द्वारा आवश्यक धाराओं की वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में
व0उ0नि0 प्रदीप कुमार
उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट, थाना रानीपुर
कानि0 संजय बलूनी की कार्रवाई।


