फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर टीबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस के प्रति उत्साह और समर्थन को दर्शाया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव है, जिसे सुरक्षित रखना आज हम सभी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक थे, और कांग्रेस हमेशा उनके बताए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में विभाजन की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि उनके मिशन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा कांग्रेस गरीबों और शोषितों की आवाज को लगातार बुलंद करती रहेगी।

रविश भटीजा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही बाबा साहेब का मूल संदेश है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम में रविश भटीजा, तीरथ पाल रवि, बालेश्वर सिंह, अशोक शर्मा, मदन लाल, संतोष चौहान, राव आफाक, फुरकान अली, जगत सिंह रावत, गोपाल दत्त जोशी, सतेंद्र प्रधान, पूनम भगत, सुनील अरोड़ा, तेज प्रकाश साहू, ओपी चौहान, सुंदर मनवाल, दीपक कपूर, राजीव चौधरी, सौरव सैनी, लता जोशी, अंजू मिश्रा, गार्गी राय, चम्मन पीर, शिवम गिरी, सुमन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आकाश बिरला, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply