फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026। मेवाड़ प्रताप दल के समर्पित सदस्य उदयपुर से 158 लावारिस एवं असहाय लोगों की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां पवित्र गंगा नदी के तट पर पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और सम्मान के साथ इन अस्थियों का विसर्जन किया गया।
इस सराहनीय पहल के माध्यम से संस्था ने न केवल मानवता का परिचय दिया, बल्कि समाज सेवा और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत की।


