- फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जिले में शराब, स्मैक, चरस, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 26 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक, सिडकुल क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल, लक्सर (हाल निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार) के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 115/26, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक संजय चौहान
हेड कांस्टेबल गजेंद्र
कांस्टेबल प्रदीप की कार्रवाई।


