फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 27 मार्च 2026।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आपसी विवाद में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26/27 मार्च 2026 की रात्रि ज्वालापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़े की सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस चेतक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद चल रहा था।

पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी आरोपी उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए शांति व्यवस्था भंग करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 5 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

शहनवाज पुत्र उमरदराज, बकार पुत्र उमरदराज, समीप पुत्र रफीक (निवासी मोहल्ला चौहानान, ज्वालापुर) तथा अनश उर्फ मुख्तियार पुत्र फुरकान और फैजान पुत्र फुरकान अली (निवासी मोहल्ला अहबाबनगर, ज्वालापुर)।

सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय, अ0उ0नि0 गम्भीर तोमर, हे0का0 हिमेश चन्द एवं का0 अंकित कवि।

Share.
Leave A Reply