फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 26 मार्च 2026।वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला मीडिया संयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शाहनवाज़ शाह ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने शाहनवाज़ शाह को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शाहनवाज़ शाह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

शाहनवाज़ शाह ने स्वामी यतीश्वरानंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Share.
Leave A Reply