बॉर्डर पर सख्ती: हरिद्वार पुलिस ने गौ तस्करी की कोशिश नाकाम की, 2 आरोपी गिरफ्तार
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 26 मार्च 2026।
उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और सख्त चेकिंग अभियान के चलते गौ तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 जिंदा गोवंश (गाय) बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में 26 मार्च को मोहम्मदपुर झाल नहर पटरी, पुरकाजी बॉर्डर पर पुलिस टीम तैनात की गई थी।
चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और वाहन को तेजी से खेतों की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पीछा किया और करीब 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 जिंदा गायों को बेहद क्रूरता के साथ ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे इन गायों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जोहड़ी गांव से लाए थे और पुलिस को चकमा देकर मंगलौर ले जाने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से न केवल गौ तस्करी पर रोक लगी, बल्कि बेजुबान जानवरों को भी क्रूरता से बचाया गया।
गिरफ्तार आरोपित:
आबिद पुत्र नसीम, निवासी ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत
सोनू शर्मा, निवासी ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत
बरामदगी:
01 महिंद्रा पिकअप वाहन
04 जिंदा गोवंश (गाय)
पुलिस टीम:
उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
का0 पंकज कुमार
का0 देश दीपक बाली
का0 सुधीर कुमार की कार्रवाई।


