फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, जिला हरिद्वार में प्रिंस लोहट को पुनः जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रिंस लोहट को रानीपुर विधायक आदेश चौहान का करीबी माना जाता है और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान सहित जिला व प्रदेश नेतृत्व का प्रिंस लोहट ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
प्रिंस लोहट ने कहा है कि “मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे दोबारा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से कार्य करूंगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाऊंगा।”
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया है कि “प्रिंस लोहट एक ऊर्जावान और कर्मठ युवा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हमेशा संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य किया है। उनके पुनः जिला महामंत्री बनने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में गति।
Add A Comment


