फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद के थानों में मालखानों में लंबित मालों के निस्तारण की कार्रवाई के क्रम में थाना सिडकुल द्वारा प्रभावी पहल की गई।

थाना सिडकुल के मालखाने में रखे आबकारी अधिनियम से संबंधित 60 प्रकरणों के कुल 181 मालों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से पत्राचार किया गया था। न्यायालय द्वारा गठित समिति के आदेशानुसार दिनांक 25.03.2026 को उक्त सभी 181 माल (कच्ची, देशी एवं अंग्रेजी शराब) का नियमानुसार समिति की उपस्थिति में निस्तारण किया गया।

गठित समिति के सदस्य:

द्वितीय अपर सिविल जज (जू0डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार

उपजिलाधिकारी, हरिद्वार

श्री एन.के. मिश्रा, सहायक अभियोजन अधिकारी

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक नितेश शर्मा, थानाध्यक्ष सिडकुल

हे0का0 अजय सिंह रावत (मालखाना मोहर्रिर)

हे0का0 विनोद चौहान

हे0का0 राकेश ।

Share.
Leave A Reply