फुरकान अंसारी संवाददाता।

दिनांक 25-03-2026 को राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तराखण्ड की बैठक अध्यक्ष/परिवहन आयुक्त बृजेश कुमार संत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा संचालन सचिव सनत कुमार सिंह द्वारा किया गया।

स्कूल वाहनों के किराया निर्धारण पर निर्णय

मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश (जनहित याचिका संख्या-161/2024, दिनांक 22.09.2025) के अनुपालन में स्कूल बस, टैक्सी व मैक्सी जैसे ठेका वाहनों के परिवहन शुल्क निर्धारण पर विचार किया गया। समिति द्वारा वाहन लागत, वेतन, ईंधन, कर, बीमा व अन्य खर्चों का आकलन किया गया, जिसके आधार पर प्राधिकरण ने परिवहन शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया।

Share.
Leave A Reply